Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हरियाणा में हिंसा सरकार की नाकामी, खुफिया तंत्र पूरी तरह फेल- मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख और उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को एक पत्रकारवार्ता कर कहा कि हरियाणा राज्य में सांप्रदायिक दंगा भड़कना, इस हिंसा में कई लोगों के हताहत होने के साथ ही धार्मिक स्थल सहित लोगों की सम्पत्ति की हानि होने से यह साबित होता है कि मणिपुर की तरह ही हरियाणा राज में भी कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।

02 Aug 2023

हरियाणा में हिंसा सरकार की नाकामी, खुफिया तंत्र पूरी तरह फेल- मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख और उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को एक पत्रकारवार्ता कर कहा कि हरियाणा राज्य में सांप्रदायिक दंगा भड़कना, इस हिंसा में कई लोगों के हताहत होने के साथ ही धार्मिक स्थल सहित लोगों की सम्पत्ति की हानि होने से यह साबित होता है कि मणिपुर की तरह ही हरियाणा राज में भी कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। वहां की सरकार का खुफिया तंत्र भी निष्क्रिय है। जो दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता जनक है।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह दावा है कि सांप्रादयिक दंगा विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की यात्रा पर इनके और अन्य सहयोगी संगठन की यात्रा पर पथराव को लेकर शुरू हुआ। इससे यह स्पष्ट है कि हरियाणा सरकार उस यात्रा को सुरक्षा देने में असफल है। उनका मानना है कि राज्य का शासन, प्रशासन और यहां का खुफिया तंत्र इन मामलों में चुस्त और दुरस्त रहने चाहिए। कुल मिलाकर यहां की राज्य सरकार की नीति और नियत को लेकर भी सवाल उठना स्वाभाविक है।

हरियाणस सरकार प्रस्तावित इस यात्रा व जुलूस एवं प्रदर्शन को सुरक्षा नहीं दे पाती है तो सरकार द्वारा ऐसे यात्रा को लेकर अनुमति क्यों दी जाती है। इसको लेकर सभी राज्यों को सोचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि खासकर नूंह की घटना को लेकर उन्हें यह लगाता है कि हरियाणा सरकार के पास हिंसा को रोकने के लिए पूरी तरह से अभाव है। वैसे हरियाणा और मणिपुर की घटना बेहद शर्मनाक है। इस घटना को लेकर केंद्र सरकार को हस्ताक्षेप करना चाहिए। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News